logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: दो परिवारों में खूनी संघर्ष, 2 लोग गंभीर घायल


धामणगांव रेलवे: दत्तापुर थाना क्षेत्र के तहत पुराने विवाद के चलते धामणगांव रेलवे के हमालपुरा परिसर में दो परिवारों के बीच सशस्त्र संघर्ष हुआ. जिसमें दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए. दोनों को इलाज के लिए धामणगांव रेलवे के ग्रामीण अस्पताल में भर्ती करवाया गया. घायलों में सचिन जगदीश जयस्वाल (40) व विशाल दीपक रॉय ( 36 ) है. 

सचिन जयस्वाल ने बयान में बताया कि सोमवार 30 जनवरी की रात 8 बजे के दौरान विशाल दीपक रॉय ने पुरानी दुश्मनी के चलते उसके पीठ में चाकू घोंप दिया. सचिन की पत्नी भारती जयस्वाल बीच बचाव करने आई तब उसके हाथ पर चाकू मारकर जख्मी कर दिया, जबकि विशाल रॉय की पत्नी ने थाने में दर्ज शिकायत में कहा कि उसके पति मेडिकल में दवा लाने गए थे, 

तभी आरोपी चेतन जगदीश जयस्वाल ( 37 ), सचिन जगदीश जयस्वाल (40), भारती सचिन जयस्वाल ( 35 ) व शीला जगदीश जयस्वाल (40) ने विशाल पर चाकू और रैप्टर से हमला कर गंभीर जख्मी किया. दत्तापुर पुलिस ने दोनों परिवारों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.