logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: चलते -चलते एसटी के दोनों पहिए हुए अलग, बाल-बाल बची नागरिकों की जान


अमरावती: राज्य परिवहन निगम के अमरावती विभाग में ख़राब हो चुकी बसों को लगातर सडको पर दौड़ा रहा है। पिछले कई महीनो में कबाड़ हो चुकी बसों को सड़क पर ख़राब होने की कई घटना सामने आचुकी है, लेकिन इसके बावजूद एसटी महामण्डल इन बसों को दौड़ाये जारहा है और यात्रियों की जान को खतरे में डाल रहा है। ऐसा ही एक मामला शनिवार को सामने आया, जहां चलती बस के दो चक्के अलग हो गए। गनीमत यह रही कि इसमें कोई यात्री हताहत नहीं हुआ।

मिली जानकारी के अनुसार, मोर्शी डिपो से नागपुर जाने के लिए बस क्रमांक 9966 निकली। जैसे ही बस नागझिरी के पास पहुंची बस के साइड के दोनों चक्के बस से अलग होकर खेतो में चले गए। यह हादसा होते ही चालक ने अपनी सूझबूझ दिखाई। जिससे बड़ा हादसा होने से रह गया। जिस समय यह हादसा हुआ बस में 20 से ज्यादा यात्री सवार थे।

दो महीने में आठवां हादसा

ज्ञात हो कि, पिछले दो महीने में यह एक तरह का आठवां हादसा है। बसों को लेकर लगातार यात्रियों द्वारा शिकायत दर्ज करायी जा रही है। लेकिन इसके बावजूद महामंडल विभाग द्वारा इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा और यात्रियों के जान से खिलवाड़ किया जा रहा है।