logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: बस दुर्घटना में जीजा की मौत, साला गंभीर घायल, आमनेर मार्ग पर हादसा


वरूड: बेटी के विवाह का कार्ड बांटकर साला व जीजा दुपहिया से वापस घर लौट रहे थे। रास्ते में एसटी बस को ओवरटेक करने के चक्कर में उनकी दुपहिया बस से जा टकराई। इस हादसे में जीजा की मौत हो गई जबकि साला गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना सोमवार की दोपहर वरूड के आमनेर मार्ग पर घटित हुई है। जहां दो घरों में शादी की खुशियां पल भर में मातम में तब्दील हो गई। मृतक दीवाकर गजानन घारपुरे है। वहीं घायल हरिभजन सदाशिव बुवाडे है। 

मातम में बदली खुशियां

वर्धा जिले के कारंजा घाडगे निवासी हरिभजन सदाशिव बुवाडे के बेटी का विवाह 17 अप्रैल को व उसके जीजा दीवाकर गजानन घारपुरे के बेटी का विवाह 28 अप्रैल को था। दोनों ही घर में विवाह की तैयारियां शुरू हो गई थी। वहीं दोनों जीजा-साले सोमवार को नागपुर जिले के थुगांव से पत्रिका बांटकर दुपहिया ( एमएच 40 वी 4399) से आमनेर होते हुए जलालखेडा की ओर जा रहे थे। 

लेकिन वरूड थाना क्षेत्र के आमनेर मार्ग पर एसटी बस( एमएच 40 एन 5103) को ओवरटेक करने के चक्कर में उनकी बाइक बस से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि जीजा दिवाकर घारपुरे की जगह पर ही मौत हो गई व हरिभजन बुवाडे गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही वरूड पुलिस घटनास्थल पहुंची। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जहां दो घरों में शादी हो रही थी। इस घटना से दोनों घरों में शोक की लहर है।