logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: सिने स्टाइल में युवक का पीछा कर की निर्मम हत्या, आरोपी फरार हो गया


नंदगांवपेठ: सुबह करीब चार बजे जब सभी नागरिक गहरी नींद में सो रहे होते हैं तभी अचानक एक युवक भागता हुआ आता हैऔर जान बचाने के लिए एक घर का दरवाजा खटखटाता है। इससे पहले कि परिवार कुछ समझ पाता दोनों आरोपियों में से एक चाकू बाहर निकालता है और युवक की गर्दन और शरीर पर कई वार कर देता है। इसके बाद आरोपी खून से लथपथ युवक को छोड़कर वहां से भाग जाते हैं। यह दृश्य किसी फिल्म का नहीं बल्कि रविवार की सुबह चार बजे के बीच नंदगांव पेठ के शिव पार्वती नगर इलाके की है। अपनी आखों और वहीं घर के दरवाजे पर हुए यह दृश्य देखकर परिवार दहशत में है।

मिली जानकारी के अनुसार, शिव पार्वती नगर क्षेत्र के रहने वाले लक्ष्मण शिनगंजुदे का परिवार जब सो रहा था, तभी अचानक एक चौबीस वर्षीय युवक हाथ में शर्ट लिए उनके बरामदे में घुस गया और दरवाजा पटक कर बचाव-बचाव चिल्लाने लगा। दरवाजे की घंटी बजी तो लक्ष्मण शिनगंजुदे अचानक नींद से जागे और दरवाजा खोलने गए उनकी पत्नी ने कहा पहले दरवाजा मत खोलो, खिड़की से देखो। 

ऐसा कहते हुए जैसे ही खिड़े के उस पर देखा तो उन्होंने देखा की 25 साल के दो युवको में से एक ने चाकू निकाला और युवक पर हमला कर दिया। आरोपियों ने कई वार किए। इसके बाद दोनों वहां से फरार हो गए। शिनगंजुदे ने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शव को जिला सामान्य अस्पताल भेज दिया। हालांकि इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।

कौन था वह युवक? आखिर हुआ क्या था? वास्तव में मृतक और हत्यारे कौन थे? इस तरह के कई सवाल उठे हैं और घटना को लेकर ग्रामीणों की ओर से तर्क-वितर्क किए जा रहे हैं। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, लेकिन मृतक की पहचान करना मुश्किल है। पुलिस निरीक्षक हनुमंत डोपेवाड ने विश्वास जताया कि जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।