logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: प्रवासियों को ले जारही बस खाई में गिरी, 22 जख्मी, तीन की हालत गंभीर


अमरावती: प्रवासियों को ले जा रही निजी ट्रेवल्स की बस अनियंत्रित होकर 100 फिट गहरे खाई में गिर गई। इस हादसे में 22 यात्री जख्मी हो गए, जिनमे से तीन की हालत गंभीर है। जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा अकोट-धारणी मार्ग के खटकाली फाटा के पास हुआ। बस अकोट से धरणी आ रही थी।

मिली जानकारी के अनुसार, निजी ट्रेवल्स में 25 यात्री सवार थे। जैसे ही बस अकोट-धारणी मार्ग के खटकाली फाटा के पास पहुंची तभी ड्राइवर का बस से नियंत्रण छूट गया। जिसके बाद बस 100 फिट निचे गिर गई। इस हादसे में बस में सवार सभी यात्री घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए टेम्ब्रूसोडा व अचलपूर उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां तीन की हालत गंभीर बनी हुई है।