logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: लेहगांव के पास ट्रैवल्स रोड के नीचे उतरी बस, बाइक सवार को बचाने ड्राइवर ने दिखाई सूझबूझ, 45 यात्री भी सुरक्षित


अमरावती: अमरावती-मोर्शी रूट पर लेहगांव के पास एक निजी ट्रैवल्स बस के ड्राइवर ने बाइक सवार को टक्कर मारने से बचने के लिए बस को सड़क से नीचे उतार दिया। इस बस में 45 यात्री सवार थे। ड्राइवर की कुशलता से बड़ी घटना होने से टल गई। 

बुधवार दोपहर ट्रैवल्स की एक बस अमरावती से 45 यात्रियों को लेकर मोर्शी के लिए निकली थी। लेहगांव से एक किलोमीटर की दूरी पर, सामने से आ रहे दोपहिया वाहन से टकराने से बचने के लिए ड्राइवर ने स्टीयरिंग व्हील को पूरी तरह घुमा दिया और सड़क से बस नीचे उतर गई।

इस दौरान बस के पलट जाने की भी आशंका थी। इसके अलावा सड़क के किनारे एक बड़ा पेड़ था। यदि बस पेड़ से टकरा जाती तो बड़ी संख्या में यात्री घायल हो सकते थे। हालांकि ड्राइवर की कुशलता से किसी भी यात्री को चोट नहीं आई।

इस बीच, नीतीश वाघ और मनोज कडस्कर मौके पर पहुंचे और यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की। ये ट्रैवेल्स मोर्शी के नीलेश चव्हाण की बताई जा रही है। 

देखें वीडियो: