logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: भाजपा नेताओं की तस्वीर दिखाकर यशोमति ठाकुर बोले- इस बेशर्म सरकार ने ली 14 की जान


अमरावती: खारघर हादसे में हुई मौत को लेकर राज्य की सियासत गरमाई हुई है। कांग्रेस पार्टी ने इसको लेकर शिंदे-फडणवीस सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस राज्य के हर जिले में पत्रकार वार्ता का आयोजन कर सरकार को घेर रही है। इसी क्रम में पूर्व मंत्री और विधायक यशोमति ठाकुर ने पत्रकारों अमरावती में पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "खारघर में हुई 14 लोगों की मौत के लिए राज्य की बेशर्म शिंदे-फडणवीस सरकार जिम्मेदार है।"

ठाकुर ने कहा कि, "इतनी बड़ी घटना होने के बावजुद सरकार अभी भी मूक दर्शक बनी हुई है। ह घटना गंभीर और दिल दहला देने वाली है और इस मामले में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया जाना चाहिए। ऐसी मांग भी उन्होंने प्रेस वार्ता में की।

ठाकुर ने भाजपा नेताओं की पार्टी की तस्वीर दिखाते हुए राज्य सरकार की आलोचना करते हुए कहा, 'नेताओं की एसी में शाही पार्टी होती है, जबकि सदस्यों का डेरा भरी दोपहरी में होता है.' उन्होंने मांग की कि इस घटना में कितने लोग मारे गए, इसके आधिकारिक आंकड़े घोषित किए जाने चाहिए।

मृतकों के परिजनों को पांच लाख नहीं, बल्कि एक करोड़ रुपये दिए जाएं, क्योंकि बताया जा रहा है कि इस समारोह पर 13 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं. यशोमति ठाकुर ने कहा कि श्री सदस्यों के परिवारों की मदद करना सरकार की जिम्मेदारी है।