logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: समृद्धि महामार्ग पर चलती कार में लगी आग, तीन यात्री बाल-बाल बचे


अमरावती: समृद्धि महामार्ग पर नागपुर से पुणे जा रही एक रेनॉल्ट डस्टर कार में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन राहत की बात यह रही कि कार में सवार तीनों यात्री सुरक्षित बच गए।

जानकारी के अनुसार, एमएच 15 एफटी 1327 नंबर की रेनॉल्ट डस्टर कार नागपुर निवासी कैवल्य प्रमोद नागपुरे की है। यह कार नागपुर से पुणे की ओर जा रही थी। इसी दौरान समृद्धि महामार्ग पर सफर करते समय अचानक वाहन से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते कार में भीषण आग लग गई।

घटना की सूचना मिलते ही मंगरूळ दस्तगीर पुलिस स्टेशन की टीम और समृद्धि महामार्ग की इमरजेंसी टीम तुरंत मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए और स्थिति को नियंत्रित किया।

घटना के चलते कुछ समय के लिए महामार्ग पर दहशत का माहौल बन गया था। हालांकि प्रशासन की सतर्कता के कारण यातायात को जल्द ही सामान्य कर दिया गया। प्राथमिक जानकारी के अनुसार इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।