logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: सोशल मीडिया के जरिए आपत्तिजनक वीडियो फैलाने के आरोप दो के खिलाफ मामला दर्ज


अमरावती: धार्मिक तनाव पैदा करने के इरादे से सोशल मीडिया के जरिए आपत्तिजनक वीडियो फैलाने के आरोप में गाडगेनगर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 505 (2) के तहत दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।मधुकर उमेकर (रा राधानगर) व गोपाल गुप्ता (रा बजरंग पहाड़ी) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 

मधुकर उमेकर ने अपने मोबाइल के व्हाट्सएप ग्रुप वानरसी पर 26 सेकंड का एक आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट किया। भले ही यह वीडियो अमरावती शहर का नहीं है, लेकिन इसे अमरावती का बताया जा रहा था। इस वीडियो में एक समूह नारेबाजी करता नजर आ रहा है। 

उमेकर और गुप्ता पर वीडियो वायरल करने का आरोप है जबकि वे जानते थे कि इससे धार्मिक तनाव पैदा हो सकता है और अमरावती शहर में संघर्ष हो सकता है। अकोला में हुए सांप्रदायिक दंगों के मद्देनजर अमरावती पुलिस सोशल मीडिया पर पैनी नजर रख रही है।