logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: जिला अस्पताल में फिर शुरू हुई मोतियाबिंद की सर्जरी, एक महीने से बंद था ऑपेरशन थियेटर


अमरावती: अमरावती के जिला सामान्य अस्पताल में नेत्र विभाग का ऑपरेशन थियेटर एक महीने से अधिक समय से बंद था। इस वजह से  मरीजों को होने वाली परेशानी को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने  मोतियाबिंद की सर्जरी कुछ दिनों के लिए फिर से शुरू करने का निर्णय लिया है।

जिला सामान्य अस्पताल के नेत्र रोग ओपीडी में प्रतिदिन 70 से 80 मरीज इलाज के लिए आते हैं। इसमें ज्यादातर बुजुर्ग  होते हैं। इसके साथ ही यहां निःशुल्क मोतियाबिंद की सर्जरी की जाती है। अस्पताल में प्रतिदिन औसतन 20 से 25 मरीजों की आंखों का ऑपरेशन होता है। अमरावती जिले में आंखों की सर्जरी केवल इसी एक  सरकारी अस्पताल में की जाती है, इसलिए ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों की संख्या अधिक होती है।

लेकिन अस्पताल के आईओटी  में 50 बेड वाले आईसीयू  इमारत के निर्माण के कारण  आईओटी को बंद कर दिया गया था। इसके चलते करीब एक माह तक आंखों की सर्जरी रुकी रही। इसलिए आपातकालीन मरीजों को पीडीएमसी रेफर किया जा रहा था। लेकिन अब मरीजों को हो रही परेशानी को देखते हुए आईओटी फिर से शुरू किया जा रहा है।