logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: अमरावती सेंट्रल जेल को मिले 19 करोड़; चारदीवारी, सड़क और विद्युतीकरण का होगा कार्य


अमरावती: अमरावती में ब्रिटिशकालीन सेंट्रल जेल में विभिन्न कार्यों के लिए गृह विभाग ने 19 करोड़ का फंड मंजूर किया है। इससे जेल क्षेत्र के चारों ओर सुरक्षा दीवार बनाई जाएगी और बाहरी सड़कों के निर्माण के साथ ही पूरे परिसर का विद्युतीकरण किया जाएगा। साथ ही जेल परिसर में चारों ओर 204 सीसीटीवी कैमरे लगेंगे।

कारागार प्रशासन महासंचालक  अमिताभ गुप्ता ने इस विभाग का कार्यभार संभालने के बाद रिक्त पदों, कैदियों के लिए बुनियादी सुविधाओं, अधिकारियों और कर्मचारियों के आवास के मुद्दों को हल करने को प्राथमिकता दी है। 

अमरावती सेंट्रल जेल के पास ही रिहायशी इलाका होने के कारण आंतरिक और बाहरी सुरक्षा का मुद्दा प्रशासन के सामने आ रहा है। कुछ दिनों पहले ही जेल के पीछे रिंग रोड से  गांजे के बॉल फेंके गए थे, जबकि पहले भी जेल में मादक पदार्थ मिल चूका है , ऐसे में जेल की सुरक्षा को और बढ़ाने पर विचार शुरू है।   

जेल अधीक्षक कीर्ति चिंतामणि ने जेल की सुरक्षा दीवार के निर्माण के लिए 13 करोड़ 77 लाख 80 हजार रुपये और बाहरी सड़कों और विद्युतीकरण के लिए  करीब साढ़े ५ करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी के लिए भेजा था। जिसे मंजूरी मिल गई और अब  इसके लिए फंड को प्रशासनिक मंजूरी भी मिल गई है।

देखें वीडियो: