logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: छत्री तालाब क्षेत्र को पर्यावरण अनुकूल तरीके से विकसित किया जाएगा, आयुक्त सौम्या शर्मा चांडक


अमरावती: अमरावती महानगरपालिका आयुक्त सौम्या शर्मा चांडक ने आज सुबह छत्री तालाब क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तालाब क्षेत्र को पर्यावरण अनुकूल और नागरिकों के लिए सुरक्षित तथा आकर्षक बनाने के निर्देश दिए।

फिलहाल छत्री तालाब क्षेत्र में पाथवे, घाट, शौचालय, फूड कोर्ट, टिकट घर, गज़ेबो, ओपन जिम, बच्चों के खेलने का स्थान, प्रवेश द्वार, कंपाउंड वाल और सुसज्जित पार्किंग सुविधाओं का निर्माण किया गया है। आयुक्त ने इस क्षेत्र में कर्ब लगाने, आकर्षक स्ट्रीट लाइट लगाने और हाई मास्ट लाइट संचालित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देते हुए क्षेत्र में डस्टबिन रखने को कहा और नागरिकों में साफ-सफाई के प्रति जागरूकता पैदा करने के निर्देश दिए। उन्होंने छत्री तालाब क्षेत्र को ‘प्लास्टिक-प्रतिबंधित क्षेत्र’ घोषित करने के भी निर्देश दिए।

इस अवसर पर आयुक्त सौम्या शर्मा चांडक ने कहा, "यह क्षेत्र दर्शनीय है और इसे पर्यावरण के अनुरूप विकसित करना आवश्यक है। यह अमरावती की एक प्रमुख संपत्ति है और इसे संरक्षित करना हमारी जिम्मेदारी है।" उन्होंने सुरक्षा कारणों से क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश भी दिए।