logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: चिखलदरा में बाल विवाह, 15 वर्षीय बच्ची ने दिया बच्चे को जन्म


अमरावती: बाल विवाह को लेकर भले ही जनता में कितनी भी जागरूकता हो, लेकिन महाराष्ट्र के कोने-कोने में आज भी बाल विवाह के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसी ही एक चौंकाने वाली घटना जिले के चिखलदरा तालुका से भी सामने आई है। इस मामले में चौंकाने वाली बात सामने आई है कि 15 साल की नाबालिग लड़की ने बच्चे को जन्म दिया है।

बाल विवाह कानूनन अपराध है। फिर भी कानून के विरुद्ध नाबालिग लड़कियों की शादी कर दी जाती है। चिखलदरा तहसील में रहने वाली एक लड़की की शादी उसके रिश्तेदारों ने एक युवक से कर दी। इसी बीच लड़की ने एक बच्चे को जन्म दिया। इस मामले में गाडगेनगर पुलिस ने नाबालिग बच्ची के पति समेत उसके ससुर और सास के खिलाफ बलात्कार, पॉक्सो और बाल विवाह कानून के तहत मामला दर्ज किया है।

चिखलदरा तहसील की एक नाबालिग लड़की को प्रसव पीड़ा होने पर अचलपुर उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसी बीच अचलपुर की नाबालिग गर्भवती लड़की को अमरावती जिला महिला अस्पताल लाया गया। महिला अस्पताल में एक नाबालिग लड़की की डिलीवरी हुई। लेकिन जब उसे पता चला कि वह छोटी है तो मेडिकल सिस्टम ने गाडगेनगर पुलिस को इसकी जानकारी दी। इस मामले में पुलिस ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने और 15 साल की उम्र में उससे शादी करने के आरोप में उसके पति के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।