logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Amravati

Amravati: नागरिक ट्रैफिक से परेशान, खोडके दंपत्ति ने अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण; नए पुल के निर्माण में लगेंगे डेढ़ साल!


अमरावती: शहर की जीवनरेखा माने जाने वाले राजकमल-जयस्तंभ चौक मार्ग पर बना रेलवे फ्लाईओवर जर्जर स्थति में हो गया। इस कारण प्रशासन ने पुल को यातायात के लिए अंततः बंद कर दिया। हालाँकि, फ्लाईओवर के बाद शहर में ट्रैफिक जाम लगने लगा है। शहरी क्षेत्र की हर सड़क जाम हो रही है और नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

शहर में लगने वाले जाम और नागरिकों को होने वाले परेशानी को देखते हुए विधायक संजय खोडके और विधायक सुलभा खोडके ने बुधवार को डिप्टी कलेक्टर अनिल भटकर, नगर आयुक्त सौम्या शर्मा और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ फ्लाईओवर का निरीक्षण किया। साथ ही, नागरिकों के गुस्से को शांत करने के लिए वैकल्पिक मार्गों का भी निरीक्षण किया गया।

नए ब्रिज के निर्माण में कम से कम डेढ़ से दो साल लगेंगे। जिसको देखते हुए विधायक खोडके ने ज़िला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगर निगम और लोक निर्माण विभाग तब तक यातायात की भीड़ कम करने के लिए अस्थायी उपाय करने का आदेश दिया।