logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: बंद हो जाएगी 12 हजार यात्रियों की लाइफलाइन 'सिटी बस सेवा'! ठेकेदार महेश साहू ने मनपा के विस्तार का प्रस्ताव ठुकराया


अमरावती: अमरावती शहर के करीब 12 हजार से अधिक यात्रियों के लिए जीवनवाहिनी साबित हो रही सिटी बस सेवा का अनुबंध समाप्त हो रहा है। ठेकेदार द्वारा आगे सेवा जारी रखने से साफ इनकार करने के बाद अब शहर की बसों के पहिए थमने की कगार पर हैं। इस फैसले के बाद यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ेगा, जिससे उनके बजट पर सीधा असर पड़ेगा।

साल 2006 में तत्कालीन नगर निगम आयुक्त कुंदन कौशिक की पहल पर अमरावती में 'लोककल्याणकारी सेवा' के तहत निजी भागीदारी (प्राइवेट बेसिस) पर इस बस सेवा की शुरुआत की गई थी। पिछले 20 वर्षों में भले ही चार अलग-अलग ठेकेदार बदले गए, लेकिन यह सेवा कभी बाधित नहीं हुई। यह बस सेवा शहर के मजदूरों, छात्रों, नौकरीपेशा लोगों और आम नागरिकों के लिए बेहद किफायती और सुरक्षित माध्यम रही है।

वर्तमान में 'साहू टूर्स एंड ट्रैवल्स' कंपनी के पास इस बस सेवा का कॉन्ट्रैक्ट है, जो 25 मई 2026 को समाप्त हो रहा है। नगर निगम इस सेवा को सुचारू रखने के लिए वर्तमान ठेकेदार को एक्सटेंशन (मुदतवाढ) देने की कोशिश कर रहा था। लेकिन ठेकेदार महेश साहू ने नगर निगम को अपनी असमर्थता जता दी है। उनका कहना है कि इस सेवा को चलाने में हर महीने 6 से 7 लाख रुपये का भारी नुकसान हो रहा है, जो अब आर्थिक रूप से बर्दाश्त के बाहर है।

ठेकेदार के इस कड़े रुख के बाद सोमवार से बस सेवा पूरी तरह ठप होने की आशंका गहरा गई है। हालांकि, नगर निगम प्रशासन अब भी ठेकेदार को आगामी अक्टूबर महीने तक सेवा जारी रखने के लिए मनाने की कोशिशों में जुटा हुआ है।