logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: अमरावती शहर ‘स्वच्छ वायु सर्वेक्षण’ में देश में दूसरे स्थान पर, आज जयपुर में होगा पुरस्कार वितरण


अमरावती: देश में राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के तहत आयोजित स्वच्छ वायु सर्वेक्षण प्रतियोगिता वर्ष 2023-2024 में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले शहरों में अमरावती नगर निगम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है. 

केंद्र सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के माध्यम से 3 से 10 लाख आबादी की श्रेणी में, सीपीसीबी द्वारा कराए गए सर्वेक्षण के अनुसार अमरावती को यह स्थान मिला है.

इस संबंध में पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय से पत्र प्राप्त हुआ है. यह अमरावती नगर निगम द्वारा राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के तहत अब तक हासिल की गई उपलब्धियों का परिणाम है.

यह पुरस्कार आज 7 सितंबर को जयपुर में 'स्वच्छ वायु दिवस 2024' पर केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री और राजस्थान के मुख्यमंत्री द्वारा वितरित किया जाएगा.

आयुक्त सचिन कलांतरे ने इस पुरस्कार से नगर निगम को भविष्य में पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करने की अपेक्षा व्यक्त की है.