logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: अँधेरे में डूबेगा शहर, मनपा पर 3.95 करोड़ का बिजली बिल बकाया


अमरावती: शहर में अंधेरा न हो और कानून-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न न हो, इसे ध्यान में रखते हुए मनपा द्वारा शहर में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की जाती है। लेकिन अमरावती में मनपा द्वारा महावितरण का बिजली बिल ही नहीं चुकाया गया है।  जिससे पिछले ४ महीने में बिजली बिल ३ करोड़ ९५ लाख रुपये तक पहुँच गया है। सितंबर माह का 1 करोड़ 7 लाख, अक्टूबर माह का 92 लाख, नवंबर माह का 94 लाख और दिसंबर माह का 1 करोड़ 2 लाख का बिजली बिल बकाया है। जबकि अब तो जनवरी का भी बिजली बिल आ जायेगा।  

महावितरण शहर विभाग ने मनपा प्रशासन को स्ट्रीट लाइट के बिजली बिल के भुगतान को लेकर आठ बार अपील और पत्राचार किया, लेकिन मनपा प्रशासन की ओर से कोई जवाब नहीं आया. , ऐसे में  महावितरण से बिजली आपूर्ति काटने की गंभीर कार्रवाई की संभावना है। बिजली आपूर्ति बाधित होने के बाद  होने वाली समस्या की जिम्मेदारी किसकी होगी ये बड़ा सवाल है।   महावितरण की ओर से जिलाधिकारी और पुलिस आयुक्त कार्यालय को इस बारे में सूचित कर दिया गया है।

महावितरण की आर्थिक गाड़ी केवल बिजली बिलों की वसूली पर चलती है, इसलिए बिजली बिलों की वसूली के लिए बिजली अधिनियम  के अनुसार महावितरण द्वारा उन ग्राहकों की बिजली आपूर्ति काट दी जाती है जो अपने बिजली बिलों का भुगतान नहीं करते हैं। इसलिए महावितरण ने मनपा प्रशासन से अपील की है कि कार्रवाई से पहले तुरंत बकाया बिजली बिल का भुगतान कर सहयोग करें. ताकि नागरिकों को भी परेशानी न हो