logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: चक्रवात के शांत होने के बाद भी विदर्भ में तापमान में लगातार बढ़ोतरी


अमरावती: चक्रवात तूफान अब पुडुचेरी में शांत हो चुका है, लेकिन इसके बाद कर्नाटक तट से दूर अरब सागर के ऊपर एक नया कम दबाव का क्षेत्र बन गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिनों में इस क्षेत्र के ऊपर एक चक्रवाती तूफान बनने की संभावना है।

इसका असर महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र, विशेष रूप से अमरावती में, देखने को मिल सकता है। जहां तापमान में बढ़ोतरी जारी रहेगी और बादल छाए रहने की संभावना है। इस बीच, बादलों की वजह से न्यूनतम तापमान में भी उछाल आया है और पूरे विदर्भ में न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है।

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि अगले तीन दिनों तक वातावरण की यह स्थिति बनी रह सकती है, जिससे तापमान में वृद्धि और बादल छाए रहने की संभावना बनी रहेगी। हालांकि, 7 दिसंबर के बाद बादल छंटने के बाद ठंड में फिर से वृद्धि हो सकती है।