logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: क्राइम ब्रांच ने वाहन चोरों को किया गिरफ्तार, कई मामलों का खुलासा


अमरावती: क्राइम ब्रांच की टीम ने दुपहिया वाहन चोरी की घटना में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इन आरोपियों ने अमरावती के साथ-साथ यवतमाल और मध्य प्रदेश से दोपहिया वाहन चुराए हैं, ये दोनों चोर दोपहिया वाहन चोरों के अंतरराज्यीय गिरोह से जुड़े हुए है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम अजय उर्फ रॉकी भाई  जबकि दूसरा चोर मनोज मंगुलकर है।  

जानकारी के अनुसार क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि अंतरराज्यीय रॉकी गैंग मोटरसाइकिल चोरी करने में सक्रिय है और मध्य प्रदेश के साथ यवतमाल, अमरावती शहर में मोटरसाइकिल चोरी करने में सक्रिय है। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों ने अमरावती, यवतमाल, मध्य प्रदेश से बाइक चोरी  की बात को  कबूल किया है। इसके खिलाफ गाडगेनगर, राजापेठ, सिटी कोतवाली पुलिस स्टेशन के तहत अपराध दर्ज किए गए थे. उनके खिलाफ यवतमाल में भी मामला दर्ज किया गया था। उम्मीद है की पूछताछ के दौरान कई और चोरी के मामले का खुलासा होगा।