logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: अपर वर्धा नहर से रिसाव के कारण फसलें नष्ट, किसान हुए परेशान


अमरावती: जिले के तिवसा तहसील (Teosa Tahsil) के भांबोरा में अपर वर्धा नहर (Upper Wardha Dam Cannel) से रिसाव के कारण फसलें नष्ट हो रही है। पिछले दस सालों से किसान इस समस्या से जूझ रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन या जल संसाधन विभाग का इसपर कोई नजर नहीं है। जिसके कारण किसान परेशान हैं।

वर्तमान में रबी सीजन की फसलों के लिए अपर वर्धा बांध से नहर में पानी छोड़ा जा रहा है, लेकिन इस नहर में कई जगह दरारें आ गई हैं और कई जगहों से रिसाव हो रहा है। इसलिए नहर का पानी किसानों के खेतों में जमा हो रहा है और किसानों ने मांग की है कि नहर की मरम्मत करवाई जाए और किसानों को हो रहे नुकसान को रोका जाए।