logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: युवक पर जानलेवा हमला, 1 आरोपी गिरफ्तार


अमरावती: मामूली बात को लेकर रोशन हिवसे पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया. जिसमें रोशन हिवसे की हालत नाजूक बताई जा रही है. इस हमला प्रकरण में कोतवाली पुलिस ने आरोपी सैम उर्फ शुभम वासनिक को हिरासत में लिया है, जिसे मंगलवार को कोर्ट में पेश कर पुलिस कस्टड़ी मांगी गई थी. इस बीच चौथे दिन भी कोतवाली पुलिस घायल रोशन का बयान दर्ज नहीं कर पाई. कोतवाली थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन चौक पर शुक्रवार 3 फरवरी की रात मामूली बात को लेकर रोशन हिवसे पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया. 

इस समय जख्मी और आरोपी के दोस्त वहीं पर खड़े थे, लेकिन घायल रोशन हिवसे की हालत नाजूक रहने से उसे निजी अस्पताल में दाखिल किया. मंगलवार को भी कोतवाली पुलिस अस्पताल में हिवसे का ब   यान लेने पहुंची थी, लेकिन हिवसे की हालत बेहद नाजूक होने से पुलिस हिवसे का बयान दर्ज नहीं कर पाई. 

वहीं दूसरी ओर घायल रोशन के परिजन अन्य लोगों को आरोपी बनाने की मांग की हैं, जबकि पुलिस घायल हिवसे के बयान लेने का इंतजार कर रही, इस मामले में पुलिस ने मुख्य हमलावर सैम उर्फ शुभम वासनिक को हिरासत में लिया है.अन्य आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है.