logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: बढ़ती गर्मी के बीच बढ़ी मटकों की मांग, पिछले साल की तुलना में बड़े दाम


अमरावती: पिछले दो-तीन सप्ताह से वातावरण में जबरदस्त बदलाव हुआ है। ठंड पूरी तरह गायब हो चुकी है, वहीं गर्मी बढ़ती जारही है। वहीं बढ़ते तापमान से बचने के लिए लोगों ने बचाव शुरू कर दिया है। इसी क्रम में लोगों ने देसी फ्रिज यानी मिट्टी के बने मटके खरीदना शुरू कर दिया है। शहर के अंदर बड़ी संख्या में मटका विक्रेताओं ने अपनी दूकान लगा ली है।

कोरोना के बाद मटका की बढ़ी डिमांड

दुकानदार ग्राहकों की मांग के अनुसार भंडारण करने में लगे हैं। दो साल से कोरोना की मार झेल रहे लोगों को अब घड़े का पानी काफी पसंद आ रहा है। लोगों का कहना है कि गर्मी में मटके का पानी पीने से नुकसान नहीं होता है। वहीं डॉक्टर भी फ्रिज की जगह मिट्टी के मटके का ठंडा पानी पीने की सलाह दे रहे हैं। गर्मी शुरू होते ही लोग दुकानों पर पहुंचकर मिट्टी के मटके खरीदने में लगे हैं।

पिछले साल की तुलना में बढ़े दाम

पिछले साल की तुलना में इस साल मटके की कीमतों में बढ़ोतरी देखी जारही है। मिट्टी के मटकों के भावों में साइज के अनुसार उछाल देखने को मिल रहा है। पहले 10 लीटर का टोंटी वाला मटका जो 150 रुपए में मिलता था, उसके दाम अब बढ़कर 200 रुपए हो गए हैं। ऐसे में वही बिना टोटी वाला 10 लीटर का मटका पहले 80 रुपये में मिलता था, वह अब 120 रुपये का मिल रहा है।