logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: डेंगू मरीजों का जमीन पर हो रहा इलाज, मेलघाट में स्वस्थ्या सेवाएं की स्थिति हुई दयनीय


अमरावती: आजादी के इतने साला बाद भी जिले के आदिवासी बहुल क्षेत्र में मेलघाट मुलभुत सुविधाओं से जूझ रहा है। मेलघाट के चिखलदरा तहसील में स्वास्थ्य सेवाएं दयनीय स्थिति में पहुंच चुकी है। इसी बीच तहसील से एक धक्कादायक घटना सामने आई है। जहां डेंगू से पीड़ित महिला मरीजों का इलाज बेड के बजाय जमीन पर किया जा रहा है। पिछले तीन दिनों से यह स्थिति बनी हुई है, लेकिन इसके बावजूद जिला स्वास्थ्य विभाग इसपर अपनी आखें मूदें हुए हैं। 

अमरावती के चिखलदरा तहसील का जामली आर गांव दो दिन पहले डायरिया के मरीजों से भर गया था। ये मरीज न सिर्फ ठीक हो रहे हैं, बल्कि अब यहां डेंगू के मरीज भी बढ़ रहे हैं। फिलहाल यहां 6 डेंगू पॉजिटिव मरीज हैं। इसमें महिलाओं की संख्या अधिक है। स्वास्थ्य केंद्र की स्थिति ख़राब होने के कारण मरीजों का इलाज जिला परिषद् के स्कुल को अस्पताल में तब्दील कर किया जा रहा है। 

सबसे महत्वपूर्ण अस्पताल में बेड की जगह जमीन पर लेटाकर इलाज किया जा रहा है। डायरिया और डेंगू के मरीजों की बढ़ती संख्या की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को है, लेकिन विभाग के वरीय अधिकारी इस पूरी तरह से अनदेखी कर रहे हैं। ऐसा तीन दिनों से चल रहा है लेकिन कोई भी वरिष्ठ अधिकारी मरीजों को बेड मुहैया कराने के लिए नहीं जागा है. इस संबंध में जब स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से पूछा गया तो अधिकारी बचते नजर आये।