logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: काम न मिलने से हताश युवक ने चलती ट्रेन के सामने लगाई छलांग, गंभीर हालत में भर्ती


अमरावती: असम से काम की तलाश में जीजा व साला मुंबई गए थे, लेकिन काम नहीं मिला तो परेशान होकर वह वापस घर लौट रहे थे, इसी बीच साले ने पहले मुंबई में आत्महत्या का प्रयास किया तो जीजा ने समझाकर रोक लिया, लेकिन अंत में सोमवार की सुबह 9 बजे बडनेरा- अकोला के बीच कुरूम के पास चलती ट्रेन से उसने छलांग लगा दी, जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया. बडनेरा पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया. असम राज्य के बक्सा जिला निवासी नाना बोरो व उसका साला मदन बोरो 1 फरवरी को काम की तलाश में मुंबई के पनवेल गए थे. 

नहीं मिला काम तो उठाया कदम

4 दिन रोजगार की तलाश में भटकने के बाद भी काम नहीं मिलने पर दोनों परेशान होकर वापस घर लौटने लगे. खाली हाथ गांव की ओर लौटना पड़ रहा है इस बात से मदन बोरो काफी परेशान था. दोनों ने शालिमार ट्रेन की टिकट निकाली और रविवार की रात मुंबई से ट्रेन में बैठ गए. ठाणे से थोड़ी ही दूर ट्रेन पहुंचते ही मदन ने ट्रेन से छलांग लगाने की कोशिश की, तभी उसके जीजा नाना बोरो ने उसे पकड़कर समझाया और खाना खिलाकर सुला दिया. 

सुबह 9 बजे ट्रेन जैसे ही कुरूम से निकली ही थी कि ट्रेन के डिब्बे में लोगों के चिल्लाने की आवाज आई. नाना बोरो ने दरवाजे पर जाकर झांककर देखा तो उसका साला मदन ट्रेन की पटरी के किनारे पड़ा था. इस पर नाना बोरो ने बडनेरा में उतरकर आरपीएफ पुलिस को सूचना दी और आरपीएफ पुलिस मौके पर पहुंची. मदन गंभीर घायल अवस्था में पड़ा दिखा. अकोला रेलवे पुलिस को भी सूचना दी गई. उसे अमरावती के जिला अस्पताल लाया गया.