logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: जिलाधिकारी परनीत कौर ने बेमौसम बारिश से हुए नुकसान का जायजा, जल्द पंचनामा करने का दिया आदेश 


अमरावती: जिले में हुए बेमौसम बारिश के कारण फसलों को बड़ा नुकसान हुआ है। बारिश से गेहू, कपास सहित कई खड़ी फसल बर्बाद हो गई। बारिश से हुए नुकसान को देखते के लिए जिलाधिकारी परनीत कौर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंची। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से जल्द से जल्द पंचनामा पूरा करने का आदेश दिया है। 

बेमौसम बारिश, आंधी-तूफ़ान के कारण जिले के हर तहसील में फसल बर्बाद हुई है, इसके कारण किसानों को बड़ा नुकसान हुआ है। इसी नुकसान को देखते के लिए जिलाधिकारी अंजनगांव बाड़ी, भानखेड़ का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बारिश से प्रभावित किसानों से मुलाकात भी की और उनकी समस्या जानी। इसी के साथ तेज बारिश और तूफ़ान से घरों से भी नुकसान पीड़ितों से भी बात की। 

प्रभावितों से बात करने के बाद जिलाधिकारी ने अधिकारियों से पंचनामा में कृषि और घरों को हुए नुकसान का विस्तृत रिकॉर्ड लिया जाए। कोई भी पीड़ित व्यक्ति मुआवजे से वंचित न रहे, इसका ध्यान रखा जाए। कलेक्टर कौर ने अधिकारियों को जल्द से जल्द जांच पंचनामा पूरी कर रिपोर्ट जमा कराने का आदेश दिया। 

जिलाधिकारी के इस दौरे के दौरान तहसीलदार संतोष काकड़े, जिला अधीक्षक कृषि अधिकारी राहुल सतपुते, समूह विकास अधिकारी, राजस्व, कृषि, पीएंडएस के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।