logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: शराबी ने पिता पर किया हमला, भातकुली के हरतोटी गांव की घटना


अमरावती: शराब के नशे में धुत होकर आये बेटे ने अपने पिता को पहले गालियां दी। उसके बाद पीट-पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। लाठी से सिर पर प्रहार किया। इस हमले में घायल पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है। भातकुली पुलिस ने आरोपी प्रशांत बालकृष्ण राणे (36, हरतोटी, तहसील भातकुली) के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

बालकृष्ण रामचंद्र राणे (50) ने भातकुली थाने में शिकायत के अनुसार 23 जुलाई की रात 12 बजे उनका बेटा प्रशांत शराब पीकर घर आया। पिता ने उसे गालियां देने से मना किया तो गुस्से में आये प्रशांत ने लाठी उठाकर पिता को पीटना शुरू किया। लात-घूसों से भी जमकर पीटा। जिसके कारण उनके नाक-मुंह से खून बहने लगा। फिलहाल बालकृष्ण का इलाज जारी है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।