logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: जिले में लगातार बारिश से बांध हुए लबालब, तीन बांध 100 प्रतिशत भरे


अमरावती: पिछले कुछ दिनों से अमरावती संभाग में बांधों के जलग्रहण क्षेत्र में भारी बारिश के कारण जल भंडारण तेजी से बढ़ रहा है। संभाग की तीन मध्यम परियोजनाओं ने शत-प्रतिशत जल भंडारण हासिल कर लिया है, जबकि दो बड़ी परियोजनाओं सहित 8 परियोजनाओं से डिस्चार्ज जारी है।

अमरावती संभाग में 9 बड़ी और 27 मध्यम समेत कुल 36 परियोजनाएं हैं। बरसात का मौसम अभी ख़त्म नहीं हुआ है। बांधों के जलग्रहण क्षेत्र में बारिश जारी रहने से आवक बढ़ रही है। ऐसी स्थिति में योजना के तहत बांधों में अतिरिक्त पानी छोड़ा जाता है।

संभाग के सबसे बड़े ऊपरी वर्धा बांध में 411.18 मिलियन क्यूबिक मीटर या 72.90 प्रतिशत जल भंडारण है और जलाशय का स्तर 340.67 मीटर तक पहुंच गया है। फिलहाल बांध के 11 गेट 80 सेमी खुले हैं और प्रति सेकंड 1335 क्यूबिक मीटर पानी छोड़ रहे हैं।

बेम्बाला परियोजना के 12 गेटों से प्रति सेकंड 600 क्यूबिक मीटर डिस्चार्ज हो रहा है। पश्चिम विदर्भ में 27 मध्यम परियोजनाओं में से तीन 100 प्रतिशत पूर्ण हैं। छह मध्यम परियोजनाओं से पानी का डिस्चार्ज जारी है।

वर्तमान में इन परियोजनाओं में 411.57 दलघमी (53.33 प्रतिशत) जल भण्डारण उपलब्ध हो चुका है। जबकि पश्चिम विदर्भ में सभी सिंचाई परियोजनाओं में 1514 दलघमी (49.13 प्रतिशत) भंडारण क्षमता उपलब्ध करायी गयी है। भारी बारिश के कारण, पश्चिम विदर्भ में मध्यम परियोजनाओं में से तीन परियोजनाएं यवतमाल जिले में सयखेड़ा, बोरगांव, अकोला जिले में उमा 100 प्रतिशत भरी हुई हैं।

अमरावती जिले के अपर वर्धा, यवतमाल जिले के बेम्बला, पूर्णा, अमरावती जिले के गर्गा, यवतमाल जिले के साईखेड़ा, बोरगांव, अकोला जिले के घुंघशी बैराज, वाशिम जिले के अदन प्रोजेक्ट के बड़े प्रोजेक्ट से पानी छोड़ा जा रहा है।