logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: कर्ज चुकाने के लिए डकैती करते समय वृध्द की हत्या, एलसीबी ने 4 दिन में सुलझाई गुत्थी


अमरावती: 84 वर्षीय बुर्जुग शंकर अढाऊ की हत्या की गुत्थी को ग्रामीण पुलिस की अपराध शाखा ने 4 दिनों में सुलझाने में सफलता हासिल की है. कर्ज चुकाने के लिए बुर्जुग दंपति के घर डाका डालते समय तीक्ष्ण हथियार से हमला कर हत्या करने वाले मुख्य आरोपी अजय किसनराव ब्राम्हणे (38, करजगांव, वरुड) व शाहरुख उर्फ मुस्ताक शहा (51, जरुड, वरुड) को हिरासत में लिया है. किसी तरह का कोई सुराग व सबूत न रहने के बावजूद ग्रामीण पुलिस ने इस हत्याकांड का पर्दाफाश किया है.
फोटो-18 करजगांव मर्डर

मर्डर कर 25 हजार का माल लूटा

बेनोडा के करजगांव में 13 फरवरी की रात 11.30 2 आरोपी चोरी के इरादे से अढाऊ दंपत्ति के घर में घुसे थे, जिन्होंने शंकरराव सखाराम अढाउ (84) के मुंह व सिर पर लाठी से वारकर गंभीर घायल कर दिया था, जबकि उनकी पत्नी सुलोचना शंकरराव अढाउ (82) से 5 ग्राम सोने के आभूषण सहित 25 हजार का माल छिन लिया था. इस मारपीट में शंकर अढाऊ की मौत हो गई थी. 

बेनोडा पुलिस ने मामला दर्ज किया था. एसपी अविनाश बारगल अपनी टीम के साथ करजगांव में डेरा डाले हुए थे. जिसमें साइन्टिफिक तरीके व इकठ्ठा की गई जानकारी के आधार पर अजय ब्राम्हणे का नाम सामने आया. पुलिस ने लखनवाडी से अजय ब्राम्हणे को गिरफ्तार किया. जिसके साथ शाहरुख शाह को हिरासत में लिया.