logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में ‘कॉर्पोरेट जिहाद’ का बड़ा खुलासा! रियाज़ काज़ी गिरफ्तार, 23 अप्रैल तक पुलिस रिमांड ⁕
  • ⁕ यवतमाल के रालेगांव से 34 आदिवासी लड़कियां लापता, 6 महीनों में सामने आया चौंकाने वाला मामला ⁕
  • ⁕ भेंडवल की भविष्यवाणी जारी – इस साल कैसा रहेगा मानसून? देश के नेतृत्व को लेकर भी किया गया बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर BJP विवाद पर प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण बोले - मेरे नियंत्रण से बाहर है चंद्रपुर का विवाद ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Amravati

Amravati: वृद्ध महिला से दुष्कर्म कर लूटपाट, 11 घंटे के भीतर 22 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार


अमरावती: अमरावती से एक शर्मनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 65 वर्षीय वृद्ध महिला के साथ 22 वर्षीय युवक ने दुष्कर्म कर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। हालांकि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज 11 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

अमरावती जिले के शिरजगांव कसबा क्षेत्र में एक वृद्ध महिला के साथ दुष्कर्म और लूट का गंभीर मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, 18 अप्रैल की सुबह इलाज के लिए जा रही 67 वर्षीय महिला को आरोपी युवक ने बहला-फुसलाकर अपनी दोपहिया वाहन पर बैठाया और उसे सुनसान जगह पर ले गया। इसके बाद आरोपी ने महिला के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया और उसके पास मौजूद 600 रुपये नकद छीन लिए। 

घटना के बाद पीड़ित महिला को अचलपुर उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पीड़िता के बयान के आधार पर शिरजगांव कसबा पुलिस ने मामला दर्ज कर तुरंत जांच शुरू की। 

तकनीकी जांच और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए परतवाड़ा से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की जा रही है, वहीं इस घटना ने एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।