logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

अमरावती: 'One Rank One Pension' को लेकर पूर्व सैनिक सड़कों पर, जिलाधिकारी कार्यालय तक निकाला मोर्चा


अमरावती: केंद्र सरकार द्वारा 20 जनवरी 2023 को घोषित अफसरों और जवानों के ओआरओपी-टेबल और जेसीओ पेंशन के बीच की विसंगति को दूर करने के लिए दिल्ली के जंतर मंतर पर 20 फरवरी 2023 से धरना आंदोलन चल रहा है। इस धरना आंदोलन के समर्थन में सोमवार को पूर्व सैनिकों की ओर से इरविन चौक से समाहरणालय तक भव्य मार्च निकाला गया।

सरकार द्वारा घोषित ओआरओपी टेबल-2 के तहत भारतीय सेना सेवा के पूर्व अधिकारियों और जवानों/जेसीओ की पेंशन में भेदभाव के खिलाफ जंतर मंतर, दिल्ली के क्षेत्र में 20 फरवरी, 2023 से धरना आंदोलन चल रहा है। इस धरना आंदोलन को समर्थन देने के लिए अमरावती जिले के पूर्व सैनिकों की ओर से पूरी धूप में मार्च निकाला गया। इसमें सेना, नौसेना और वायु सेना के पूर्व सैनिक शामिल हुए। 

कड़ी धुप में शुरू इस मार्च में पूर्व सैनिक पेंशन में अंतर और भेदभाव को बर्दाश्त नहीं करेंगे जैसे नारे सहित जय जवान-जय किसान के नारे के साथ मुख्य सड़क से मार्च निकालकर जिलाधिकारी कार्यालय तक पहुचे। इस दौरान पूर्व सैनिको ने कहा, भारतीय सेना में जवान, जेसीओ और अधिकारी एक साथ खड़े होकर अपनी ड्यूटी करते हैं। फिर एमएसपी बिना किसी भेदभाव के समान रूप से दिया जाए। ऐसी मांग की।