logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: चलती गाडी में हुआ विस्फोट, कारोबारी की मौत


अमरावती: दोपहिया में हुए विस्फोट में एक कारोबारी की मौत हो गई। मृतक का नाम नंदू उर्फ ​​ज्ञानेश्वर मधुकर गंगणे (42, निवासी मालीपुरा अचलपुर) है। यह हादसा शुक्रवार दोपहर अचलपुर तहसील के सावली धतूरा खेत के पास हुआ। 

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक मालीपुरा में श्रीवेद हार्डवेयर नमक दूकान के निदेशक हैं। शुक्रवार सुबह नंदू गंगणे अपने दोपहिया वाहन से सावली धतूरा स्थित खेत पर गए थे। मजदूरों को काम समझाने के बाद वे दोपहर करीब तीन बजे घर लौटने के लिए निकले। सपन नदी के किनारे बने पुल पर चढ़ते समय उनकी बाइक में अचानक विस्फोट हो गया और वह गंभीर रूप से झुलस गए और मौके पर ही मौत हो गई।  

घटना की जानकारी मिलते ही परतावाड़ा पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। आग को बुझाकर शव का पांचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए अचलपुर उपजिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।