logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: बारिश के आगमन से किसान हुए प्रसन्न; कहीं बूंदाबांदी, कहीं फुहार, तो कहीं मूसलाधार बारिश


अमरावती: जिले में गुरुवार सुबह से ही बारिश हो रही है। कुछ तहसीलों में भारी बारिश हुई, जबकि अन्य में पूरे दिन रुक-रुक कर बारिश होती रही। हालांकि, खेती के लिए अच्छी बारिश होने से किसान काफी खुश हैं। दूसरी ओर, मोर्शी तहसील के काटपुर-ममदापुर में गुरुवार दोपहर दो बजे से तीन घंटे तक लगातार हुई भारी बारिश के कारण नदी किनारे खड़ी एक किसान की मोटरसाइकिल बाढ़ के पानी में बह गई।

जिले में पिछले दो दिनों से मानसून का आगमन हो चुका है। जिले में अब तक 50 प्रतिशत बुवाई पूरी हो चुकी है, अब बारिश का इंतजार है। इसलिए 50 प्रतिशत किसान भारी बारिश का इंतजार कर रहे हैं।

इसी तरह, गुरुवार सुबह से ही बादल छाए रहने के कारण धामणगाव रेल्वे, नांदगाव खंडेश्वर, तिवसा, चांदूर रेल्वे, वरूड में अच्छी बारिश हुई, जबकि अचलपुर, मोर्शी, वरुद, चिखलदरा, धरणी, दर्यापुर, अंजनगांव सुर्जी, अमरावती और भातकुली में सुबह से बूंदाबांदी हो रही है। ठंडा मौसम और लगातार बूंदाबांदी ने फसलों के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान किया हिअ। इसके चलते किसान बहुत खुश हैं। कुछ तहसीलों में सुबह और कुछ में दोपहर में बारिश शुरू हुई। इसलिए अब बुवाई में तेजी आएगी।