logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: खेती देखने गए किसान मेन लाइन से लगा झटका, मौके पर हुई मौत


अमरावती: चांदुर बाजार तहसील के मासोद में एक दुर्घटना हो गई। जहां सोयाबीन की खेती देखने गए किसान महावितरण की मेन लाइन की चपेट में आ गया। तेज झटका लगने के कारण किसान की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक किसान का नाम गिरिधर रामरावजी कीटूकले है। यह दुर्घटना सोमवार सुबह साड़े सात बजे हुई। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। 

मिली जानकारी के अनुसार, किसान गिरिधर सुबह अपने खेत में बोये सोयाबीन की फसल को देखने पहुंचे। इसी दौरान खेत से गुजर रहे महावितरण की हाईटेंशन तार की चपेट में आगया। किसान की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही खेतो में काम कर रहे अन्य किसानों ने तुरंत महावितरण को फ़ोन किया, लेकिन किसी ने फ़ोन नहीं उठाया। इसके बाद किसानो ने मिलकर पवार को कट किया। घटना की जानकारी मिलते ही महावितरण के अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि, घटना के काफी देर बाद पहुंचने के बाद उन्हें नागरिकों को रोष का सामना करना पड़ा।  

महावितरण की कार्यप्रणाली पर रोष 

चांदूर बाजार तहसील में महावितरण के फर्जी प्रबंधन के कारण एक किसान खेत में मर रहा है। लेकिन, प्रशासन इस बात को लेकर गंभीर नहीं है कि खेत में महावितरण के कुप्रबंधन के कारण बैलों की मौत हो रही है. घर में विघ्न आने से गिरधर के पुत्र और पत्नी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। 

न्याय नहीं मिला तो करेंगे आत्मदाह 

इस घटना से मासोद गांव में बड़ा रोष देखने को मिला। किसान गौरव किटुकले और  गांव के सभी किसानों ने बड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि गिरिधर किटुकले को शीघ्र न्याय नहीं दिया गया तो हम खेत में आत्मदाह कर लेंगे।