logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: बिजली बिल भरने के नाम पर वृद्धा से चार लाख की धोखाधड़ी


अमरावती: मेलघाट में धारणी तहसील की एक वृद्ध महिला से यह कहकर ठगी करने का मामला सामने आया है कि आपने बिजली बिल का भुगतान नहीं किया है, बिल का भुगतान तुरंत ऑनलाइन करें, अन्यथा बिजली आपूर्ति बंद कर दी जाएगी। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

धरणी के करीबी दुनी की 62 वर्षीय सेवानिवृत्त महिला से 3 फरवरी की दोपहर करीब 3 बजे एक अज्ञात आरोपी ने उसके मोबाइल फोन पर संपर्क किया। जालसाज ने महिला से यह कहकर ऑनलाइन बिल भरने को कहा कि वह पुणे स्थित महावितरण कंपनी के कार्यालय से बोल रहा है और अगर बकाया बिजली बिल का भुगतान नहीं किया गया तो तुरंत बिजली आपूर्ति काट दी जाएगी।

महिला ने जवाब दिया कि वह ऑनलाइन बिल का भुगतान नहीं कर सकती है, वह केंद्र पर जाकर बिल का भुगतान करेगी। लेकिन आरोपी ने महिला से बिल का तुरंत भुगतान करने की बात कहकर अपने मोबाइल पर महावितरण, टीम विवर, क्विक सपोर्ट, एसएमएस फारवर्डर एप डाउनलोड करने को कहा। उनका स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में खाता है। बैंक खाते की स्टेटमेंट से उन्हें पता चला कि उनके खाते से 4 लाख 82 हजार 648 रुपए ट्रांसफर किए गए हैं। जैसे ही महिला को ठगे जाने का अहसास हुआ तो वह धरनी थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई।