logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: युवती ने की आत्महत्या, पिता की शिकायत पर युवक नामजद


अमरावती: राजापेठ क्षेत्र में दो सप्ताह पहले युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।  इस मामले में मृतक के पिता ने राजापेठ थाने में शिकायत दी।  पुलिस ने जालना निवासी आरोपी ईश्वर कलाने के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रवृत्त करने मामला दर्ज किया है।  राजापेठ क्षेत्र निवासी 22 वर्षीय युवती ने 16 मई की रात घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की थी।

पुलिस ने घटनास्थल का पंचनामा कर युवती का मोबाईल जब्त किया था, तब जांच में पता चला कि जालना निवासी ईश्वर रामदास कलाने (25) के साथ पिछले डेढ़ साल से युवती के प्रेमसंबंध थे, और दोनों रोजाना देर रात तक फोन पर बात किया करते थे।  मोबाइल से चैटिंग भी बरामद हुई, जिसमे आरोपी इश्वर कलाने उसे मानसिक रूप से प्रताडित कर रहा था, यह बात युवती के परिजनों को पता चली।  जिससे पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई।