logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: सीसीआई के माध्यम से सरकारी कपास खरीदी जारी, गति धीमी होने से किसान नाराज


अमरावती: जिले में पिछले दो महीनों से सीसीआई के माध्यम से सरकारी कपास खरीदी जारी है। इसके लिए प्रशासन ने स्थानीय जिनिंग मिलों के साथ अनुबंध किया है। हालांकि, जिनिंग मिलों में सरकी  नियमित रूप से नहीं उठाये जाने से स्टॉक भरे होने के कारण कपास खरीदी की गति धीमी पड़ गई है।

सीसीआई ने किसानों को जानकारी दी है कि स्टोरेज की समस्या के कारण खरीदी सीमित कर दी गई है। इससे कपास उत्पादक किसान परेशान हैं क्योंकि खुले बाजार में कपास के दाम कम हैं, जिससे उन्हें नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसानों को उम्मीद थी कि सीसीआई द्वारा उचित दर पर कपास खरीदा जाएगा, लेकिन अब सरकारी खरीदी की धीमी गति से वे दुविधा में पड़ गए हैं।

इस स्थिति के कारण किसानों को अपनी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है और वे आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। सरकार और प्रशासन से किसानों ने मांग की है कि कपास खरीदी में तेजी लाई जाए और स्टोरेज की समस्या का समाधान किया जाए, जिससे उन्हें उनकी उपज का उचित दाम मिल सके।