logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: बेमौसम बारिश से किसानों को भारी नुकसान, प्याज और संतरे की खेती बर्बाद


अमरावती: जिले में इसबार बेमौसम बारिश से भारी तबाही हुई है। अप्रैल के महीने में तो बारिश और आंधी आये ही, जबकि मई के महीने में भी शुरूआती दिनों में बारिश का दौर जारी रहा।  जिले में 2 मई को 9.4 मिमी की औसत बेमौसम वर्षा दर्ज की गई, लेकिन  यहां आंधी  से सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। इसमें 4150 हेक्टेयर में प्याज और संतरे का सर्वाधिक नुकसान मोर्शी तहसील में हुआ है। 

इसके अलावा अचलपुर  तहसील  में 107.27 हेक्टेयर,  दर्यापुर  में 23 हेक्टेयर, भातकुली तहसील में 3.92 हेक्टेयर में गेहूं और प्याज की फसल को नुकसान हुआ है। जिला प्रशासन ने बताया कि 33 प्रतिशत प्रभावित फसलों की पहचान कर ली गई है। जिलाधिकारी पवनीत कौर ने खुद ही बारिश से प्रभावित इलाके का दौरा कर नुकसान का  जायजा लिया।