logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: अष्टगांव-अंबाडा मार्ग पर भीषण हादसा; 1 की मौत, 2 घायल


अमरावती: जिले के अष्टगांव-अंबाड़ा मार्ग पर एक चार पहिया वाहन दुर्घटना का शिकार हो गई। इस हादसे में एक की मौत हो गई, वहीं तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। अंबाडा से मोर्शी लौटते समय तालुका में हुए हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना शनिवार 8 मार्च को रात करीब 8 बजे हुई।

मोर्शी के दुर्गा नगर क्षेत्र निवासी भारत फाइनेंस में कार्यरत शाखा प्रबंधक गजेंद्र अनिल चरपे (32, कुर्हा।  चांदुरबाजार) अपने साथियों रूपेश यशवंतराव इंगोले (34, जालका, हीरापुर, भातकुली) यशप्रकाश बोरवार (21. कुर्हा चांदुरबाजार) तथा देवेंद्र थोरात, गोराला, मोर्शी के साथ अपनी कंपनी के काम से गजेंद्र चरपे की चार पहिया वाहन रजिस्ट्रेशन क्रमांक एमएच 27 डीएल 3164 में सवार होकर अंबाड़ गए थे।

वहां से मोर्शी लौटते समय अंबाडा-अष्टगांव के बीच घुमावदार सड़क पर भार्गव ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और वाहन सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गया। इस दुर्घटना में रूपेश इंगोले नमक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों को अंबाडा के युवकों ने तत्काल मोर्शी के उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया। इनमें यश बोरवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे आगे के उपचार के लिए अमरावती के जिला सामान्य अस्पताल में भेजा गया।