logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: अवैध आनलाइन लाटरी पर छापा, 6 पर एफआईआर


अमरावती: बडनेरा रोड धन्वंतरी मार्केट स्थित शितलामाता ऑनलाईन लॉटरी सेंटर पर राजापेठ पुलिस ने छापा मारकर कार्रवाई की, जिसमें बगैर अनुमति व लाईसेस के अवैध रुप से चल रहे लॉटरी सेंटर के मालिक सहित 6 लोगों पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है. आरोपी  सेंटर मालिक योगेश पंजाबराव भाकरे(45,आचल विहार, डिपी रोड), दिनेश गोवींदराव जगताप (45,दर्शन कॉलनी सातुर्णा अमरावती), अनील नामदेवराव स्वर्गे(45,चपराशीपुरा), भगवाण गणेशप्रसाद तिवारी (45,भाजीबाजार तारखेडा अमरावती),विजु थोरात,धनराज रामलखानी है. 

राजापेठ पुलिस ने  मिली जानकारी के आधार पर शितलामाता आनलाइन लाटरी सेंटर पर कार्रवाई की. यहां सेंटर मालिक योगेश भाकरे से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि यह लाटरी मुलताह अरूणाचल प्रदेश(इटानगर) की है. लेकिन इस लाटरी सेंटर को महाराष्ट्र में चलाने के लिए  राज्य सरकार  तथा केंद्र सरकार की अनुमति ली है क्या, इस बारे में कोई अनुमति ना होने की जानकारी पर जुआ की तरह पैसे हारजीत का खेल खेलने से पुलिस ने कार्रवाई की. यहां लाटरी सेंटर से 45,160 /- रूपए का माल जब्त किया.  

आरोपी भाकरे व जगताप अन्य आरोपियों की सहायता से अवैध रुप से आनलाईन लाटरी चला रहे थे.  जिनके खिलाफ दफा 7 लॉटरी अधिनियम सहधारा 4, 5 महाराष्ट्र जुगार कानून के तहत मामला दर्ज किया. पुलिस आयुक्त नवीनचंद्र रेड्डी, डीसीपी विक्रम साली, एसीपी पुनम पाटील के मार्गदशन में पीआई मनिष ठाकरे, पीएसआई गजानन काठेवाडे, मनीष करपे, पंकज खटे, रवि लिखीतकर, दानीश शेख, सागर भजगवरे ने कार्रवाई की.