logo_banner
Breaking
  • ⁕ केंद्र और महाराष्ट्र सरकार के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, मुख्यमंत्री फडणवीस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुए सहभागी ⁕
  • ⁕ गढ़चिरोली में 11 बड़े माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, माओवादिओं पर 68 लाख रुपये के थे इनाम ⁕
  • ⁕ Buldhana: कई हिस्सों में बेमौसम बारिश, तेज हवाओं के साथ कई जगह गिरे ओले, आम, केला, अंगूर के बागों को नुकसान ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: अतिदुर्गम बंगाडी में केवल 24 घंटे में स्थापित किया गया नया पुलिस सहायता केंद्र ⁕
  • ⁕ सोलर ग्रुप ने पिनाका एक्सटेंडेड रेंज रॉकेट का किया पहला सफल परीक्षण, 45 किलोमीटर की मारक क्षमता वाले 24 रॉकेटों का परीक्षण ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमआईडीसी में पिस्टल की नोक पर बार में लूट, कुख्यात अजीत सातपुते गैंग सहित 6 गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Amravati

Amravati: बच्चे के नाम पर ढोंगी बाबा कर रहा था महिलाओं का शोषण, पुलिस के आरोपी को किया गिरफ्तार


अमरावती: बच्चे ने लिए लोग क्या-क्या नहीं करते। कभी किसी मंदिर में माथा टेकते हैं, तो कभी किसी बाबा के दरबार में हाजिरी लगतें हैं। हालांकि, कई बार अपराधी इसका गलत फायदा उठाते हुए नागरिकों के साथ ठगी और अन्य अपराध करते हैं। ऐसा ही एक मामले जिले के दर्यापुर तहसील से सामने आया है। जहां एक ढोंगी बाबा बच्चा होने के नाम पर महिलाओं का शोषण कर रहा था। वहीं एक पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी ढोंगी बाबा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान सतोष गजानन बावने (30, कुकसा, ता. दर्यापूर) निवासी है।

मिली जानकारी के अनुसार, ढोंगी बाबा ने अफवाह फैला रखी थी कि, हर पूर्णिमा को उसके शरीर में कोई आता है। इस दौरान अगर कोई महिला जिसे बच्चा नहीं है उसके पास जाती है तो जादू-टोना कर प्राकृतिक तौर पर बच्चा पैदा कर के देता है। कई महिलाओं को बाबा के कारण बच्चा भी हुआ है। इसको लेकर रोजाना सैकड़ो की संख्या में महिला बाबा के यहां पहुंचती थी। 

मार्च महीने में बच्चे की आस में एक महिला अपने पति के साथ बाबा के यहां पहुंची। बाबा ने दंपत्ति को से बच्चा होने और पूजा के नाम पर कुल 70 हजार रूपये ऐठ लिए। इस दौरान वह लगातार महिला के साथ दुष्कर्म करता रहा। बीते दिनों महिला अपने पति के साथ आरोपी के यहां पहुंची। आरोपी ने पहले घर में पूजा की। इसके बाद उसने महिला और पति अगली पूजा नदी के किनारे करने की बात कही। तीनों नदी किनारे पहुंचे। नदी तट पर पहुंचते ही बाबा ने महिला के पति से कहा कि पूजा का सामान घर पर ही रह गया है जब महिला का पति पूजा का सामान घर लाने गया तो बाबा ने नदी किनारे महिला से दुष्कर्म किया।

उक्त महिला तुरंत मौके से भागी और अपने पति के पास जाकर घटना की विस्तृत जानकारी दी। बाद में महिला का पति व महिला दरियापुर थाने पहुंचे और बाबा के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई और फरार ढोंगी बाबा को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।