logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: भारत के पहले स्काई वॉक का काम दोबारा शुरू, वन विभाग से निर्माण को मिली मंजूरी


अमरावती: भारत का पहला और दुनिया का तीसरा स्काई वॉक अमरावती जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल चिखलदरा में बनाया जा रहा है। ये स्काईवॉक हरिकेन प्वाइंट से गोराघाट प्वाइंट तक 500 मीटर लंबा होगा। ये प्रोजेक्ट 2019 से वन विभाग की अनुमति नहीं मिलने के कारण अटका हुआ था, लेकिन अब इसके निर्माण कार्य को फिर से गति मिल गई है।

इस स्काय वॉक की मजबूती के लिए कुल 18 स्टील केबल्स लगाई जाएंगी। वर्तमान में एक तार लगाई जा चुकी है और शेष कार्य तेजी से प्रगति पर है। इस स्काय वॉक के निर्माण से चिखलदरा में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और ये एडवेंचर प्रेमियों के लिए एक अनोखा अनुभव होगा।

अमरावती जिले का चिखलदरा पर्यटन स्थल अपनी सुंदर घाटियों, हरियाली और ठंडी जलवायु के लिए जाना जाता है। यहां हर साल हजारों पर्यटक आते हैं और प्रकृति के बीच अपनों के साथ क्वालिटी टाइम बिताते है। ऐसे पर्यटकों के लिए स्काय वॉक के शुरू होने से चिखलदरा और अधिक आकर्षक बनेगा। प्रशासन इस प्रोजेक्ट को जल्द से जल्द पूरा करने की योजना बना रहा है, जिससे पर्यटक इस रोमांचकारी अनुभव का आनंद ले सकें।