logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: ब्याज और मुद्दा नहीं चुकाया तो साहूकार ने खेत कर किया कब्ज़ा; किसान ने की आत्महत्या, छह महीने के 104 ने मौत को लगाया गले


अमरावती: अमरावती जिले के भातकुली में एक किसान ने खेती के लिए गांव के दो अवैध साहूकारों से कुछ रकम ब्याज पर ली थी। लेकिन फसल खराब होने के कारण किसान समय पर ब्याज की रकम नहीं चुका पाया। इसलिए दोनों पैसे की मांग कर रहे थे। उन्होंने किसान के एक एकड़ खेत पर बाड़ लगाकर कब्जा भी कर लिया।

इस घटना से आहत 52 वर्षीय किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में भातकुली पुलिस ने जांच के बाद दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक किसान का नाम गजानन दहाट (उम्र 52) है।

1 जनवरी से 24 जून 2025 तक अमरावती जिले में 104 किसानों ने आत्महत्या की है। पिछले कुछ सालों से किसान फसल बर्बादी और अन्य चुनौतियों का सामना कर रहे हैं और भुखमरी का सामना कर रहे हैं। इसके अलावा साल भर मेहनत करने के बाद भी उनकी कृषि उपज का कोई मूल्य नहीं मिल रहा है। कर्ज का पहाड़ दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। इस वजह से किसानों की आत्महत्या की संख्या में भी बढ़ोतरी हो रही है। इस बीच, आत्महत्या करने वाले किसान के परिवार ने मांग की है कि अवैध साहूकार द्वारा ली गई जमीन आत्महत्या करने वाले किसान के परिवार को दी जाए।