logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: आंतरराज्यीय शातिर चोर गिरफ्त में, एलसीबी की कार्रवाई


अमरावती: जिले के ग्रामीण भाग में दुकान व मकान सहित 28 जगह सेंध लगाने वाले मध्यप्रदेश के शातिर आंतरराज्यीय आरोपी को एलसीबी ने हिरासत में लिया. आरोपी कुंदन कालुसिंग जुनी (29, शास्त्री वार्ड, पांढूर्णा,. छिंदवाडा, मध्यप्रदेश) है. वरुड में दुकान व घर में सेंध लगाने की कबूली दी है. जिसके पास से 3 लाख 16 हजार 808 रुपए का माल जब्त किया है.  

11 फरवरी को वरूड के शेख हाफिज शेख रशिद के घर में किसी ने सेंध लगाई थी. पुलिस ने इस प्रकरण की जांच शुरु की. जिसमें मध्यप्रदेश के शातिर आंतरराज्यीय आरोपी कुंदन कालुसिंग जुनी को जाल बिछाकर पुलिस ने हिरासत में लिया. जिसने मोर्शी, वरुड, बेनोडा में चोरियों की कबूली दी. इस आरोपी से और कई मामले सामने आने की संभावना है.

एसपी अविनाश बारगल, एएसपी शशीकांत सातव, उपविभागीय पुलिस अधिकारी निलेश पांडे के मार्गदशन में पीआई तपन कोल्हे के नेतृत्व में पीएसआई नितीन चुलपार, एएसआय संतोष गुंदाने, बलवंत दामने, रविंद्र बावने, राजेश सरकटे, चंद्रशेखर खंडारे, रविंद्र कहाडे, दिनेश कनोजिया, पंकज फाटे, कमलेष पाचपोर, रितेश वानखडे, सरीता चौधरी ने कार्रवाई की.