logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: शिकार की तलाश में खेत के कुएं में गिरा तेंदुआ, वन विभाग ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा, तिवसा के मालदुर की घटना


अमरावती: तिवसा तहसील के मालुदर में शिकार की तलाश में निकला एक तेंदुआ अचानक खेत के कुएं में गिर गया. इसकी जानकारी मिलने पर वन विभाग के चांदुर रेलवे कार्यालय की रेस्क्यू टीम ने बाघ को सुरक्षित बाहर निकाला और जंगल में उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया. तीन दिन से क्षेत्र में तेंदुए की चहलकदमी से किसान काफी डरे हुए थे.

तिवसा में गुरुकुंज मोजरी से कुछ दूरी पर स्थित मालदुर वशिरजगांव, अनकवाड़ी में पिछले तीन-चार दिनों से तेंदुओं की मौजूदगी के कारण किसानों में काफी दहशत फैल गई थी. चांदूर रेलवे के वन विभाग की रेस्क्यू टीम पिछले तीन दिनों से तेंदुए की तलाश कर रही थी. इसी तरह रविवार को कुछ मजदूरों ने शिकार की तलाश में आए एक तेंदुए को खेत के कुएं में गिरा हुआ देखा. मजदूरों ने उप-सरपंच सुरेंद्र भिवकुडे को सूचित किया और भिवकुडे ने चांदूर रेलवे की बचाव टीम को सूचित किया.

सूचना मिलते ही बचाव दल काफिले के साथ तुरंत खेत में बने कुएं पर पहुंच गया. बचाव दल ने क्रेन की मदद से पिंजरे को कुएं में उतारा और तेंदुए को पिंजरे में फंसाने का पुरजोर प्रयास किया। इसके बाद वन विभाग ने तेंदुए को उसके प्राकृतिक आवास जंगल में छोड़ दिया। तीन-चार दिन तक दहशत में रहे किसानों ने आखिरकार तेंदुए के पकडे जाने पर राहत की सांस ली.