logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: वरुड में तेंदुए का आतंक, कई मवेशियों का किया शिकार


वरूड: तहसील के आमपेंड, आमनेर, बाभुलखेड़ा के खेतों में एक तेंदुए ने हमला कर दो गायों और बछड़ों का शिकार किया. इसके अलावा दो बछड़े गंभीर रूप से घायल है. वन विभाग ने पंचनामा कर कार्रवाई की.  तेंदुए के डर से किसानों में भय का माहौल बना हुआ है. वरूड़ वन क्षेत्र में बाघ, तेंदुआ, भालू, रोही, जंगली सूअर आदि जंगली जानवर खेतों में पानी की तलाश में गांव की ओर आने लगे.  इससे किसान डरे हुए हैं और खेतिहर मजदूर काम पर जाने से डर रहे हैं.  

1 और 2 मार्च को मौजा अम्पेंड ग्रुप के रणधीर खोरगड़े के खेत में तेंदुए ने हमला कर एक गाय को मार डाला, जबकि बभुलखेड़ा गांव के गोपाल भाकेरे ने अपनी गौशाला में एक बछड़े को मार डाला. अमनेर शेतशिवार मौजा इस्माइलपुर के धनराज बोडखे के खेत पर एक तेंदुए ने हमला कर दो बछड़ों को गंभीर रूप से घायल कर दिया था. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई और किसानों व खेतिहर मजदूरों में भय व्याप्त हो गया.  तेंदुए के हमले से नागरिक, किसान सहम गए.  

वन विभाग ने मृत व घायल पशुओं के नाम दर्ज कर लिए हैं. वन परिक्षेत्र अधिकारी पुष्पलता बेंडे, लिंगा सर्किल फॉरेस्टर भारत भूषण अलासपुरे, वन रक्षक विनोद गिरुलकर, नावेद काजी, अंकुश निबुरकर सहित अन्य वनकर्मियों ने क्षेत्र की तलाशी शुरू कर दी है. इसमें आमनेर, आमपेंड व बाबुलखेड़ा क्षेत्र में तेंदुओं के पैरों के निशान मिले हैं और तेंदुओं की आवाजाही को लेकर काफी चर्चा हो रही है.