logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: भातकुली तहसील के तीन कृषि केंद्रों के लाइसेंस निलंबित, कृषि विभाग की कार्रवाई


अमरावती: जिले के भातकुली तहसील  के टाकरखेड़ा संभू, धामोरी और वाठोड़ा शुक्लेश्वर स्थित कृषि केंद्रों के लाइसेंस 30 दिनों के लिए निलंबित कर दिए गए हैं। कृषि विभाग ने अनियमितताएँ पाए जाने पर यह कार्रवाई की है।

कृषि अधिकारी डीएन गाडगे ने धामोरी स्थित श्लोक कृषि केंद्र का निरीक्षण किया था। अनियमितताएँ पाए जाने पर 11 जुलाई को कृषि अधीक्षक राहुल सातपुते के कार्यालय में सुनवाई हुई। इस सुनवाई के बाद, कृषि विभाग ने कृषि केंद्र के संचालक रामदास विश्वनाथ बैलमारे के कृषि केंद्र का लाइसेंस 30 दिनों के लिए निलंबित कर दिया है।

वाठोड़ा शुक्लेश्वर स्थित नवलकिशोर राठी की नवल ग्रो एजेंसी का निरीक्षण डीएन गाडगे ने किया। इस संबंध में 3 सितंबर को सुनवाई हुई। इस बीच, टाकरखेड़ा संभू स्थित शुभम अरुण ढोके के कास्तकार कृषि सेवा केंद्र का निरीक्षण तालुका कृषि अधिकारी उत्कर्षा भोसले ने किया। 3 सितंबर को सुनवाई हुई।

इस सुनवाई के बाद, तीनों कृषि केंद्रों में अनियमितताएँ पाए जाने पर, कृषि अधीक्षक राहुल सातपुते ने 9 सितंबर को उनके विक्रय लाइसेंस 30 दिनों के लिए निलंबित करने का आदेश जारी किया। इस कार्रवाई से तालुका के कृषि केंद्र मालिकों में काफ़ी आक्रोश है।