logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Amravati

अमरावती लव जिहाद मामला- पुलिस से भिड़ी सांसद,लगाया फोन की रिकॉर्डिंग का आरोप


अमरावती- अमरावती में लवजेहाद का मामला तूल पकड़ता जा रहा है.अब तक धरणी में एक युवती को लवजिहाद का पीड़ित बताकर मुद्दे को राज्यसभा सांसद डॉ अनिल बोंडे उठा रहे थे.लेकिन बुधवार को इस विषय को लेकर लोकसभा सांसद नवनीत कौर राणा आक्रामक दिखी। मामला मंगलवार को शहर के रुक्मणि नगर से 19 वर्षीय नाबालिग लड़की से गुमशुदा होने से जुड़ा है.इस मामले में कल ही राजापेठ थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज हुई है.लेकिन भाजपा ने आरोप लगाया की यह मामला लव जिहाद से ही जुड़ा हुआ है.

इसी मामले को लेकर अमरावती की लोकसभा सांसद नवनीत राणा थाने पहुंची थी लेकिन वह एक पुलिस अधिकारी द्वारा खुद का फोन रिकॉर्ड किये जाने से नाराज़ थी.थाने पहुंचकर राणा ने फोन की रिकॉर्डिंग किये जाने के मामले पर अपनी नाराजगी जाहिर की और डीसीपी विक्रम साली किस कानून के तहत उनका फोन रिकॉर्ड किया इसे लेकर जवाब तलब किया। राणा अपने समर्थकों के साथ थाने के जिस कमरे पर अपने समर्थकों के साथ उपस्थिति थी वहां मीडियाकर्मी और डीसीपी साली के साथ वह पुलिस उपनिरीक्षक मनीष ठाकरे भी मौजूद थे जिस पर राणा ने उनका फोन रिकॉर्ड करने का आरोप लगाया था.राणा ने अपनी नाराज़गी आक्रामक अंदाज में प्रस्तुत की.उन्होंने आरोप लगाया की वह पिछड़े समाज से आती है इसलिए पुलिस ने ऐसा किया।वह पुलिस आयुक्त से मिलने की जिद पर अड़ी थी.लेकिन इस दौरान डीसीपी साली और सांसद राणा के बीच तीखी बहस भी हो गई.
"हंगामे के बाद राणा ने मीडिया कर्मियों को बताया की वह एक नाबालिग युवती जो लवजिहाद से पीड़ित है उसे न्याय दिलाने और मामले की कार्रवाई करने के निवदेन के साथ पुलिस अधिकारी को फोन लगाया था लेकिन अधिकारी ने उनका फोन रिकॉर्ड किया जो गलत है.राणा ने कहां की इस मामले में आरोपी युवक को पुलिस ने अपने कब्ज़े में लिया है लेकिन लड़की का अब तक कोई अता पता नहीं है."
"राणा द्वारा लगाए गए आरोपों को लेकर डीसीपी साली ने कहां कि पुलिस ने मिली शिकायत के आधार पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.रही बात फोन रिकॉर्डिंग को तो वह अधिकारी का निजी फोन था और आज कल हर स्मार्ट फोन में ऑटो कॉल रेकॉर्डिंग का ऑप्शन रहता है"  

बीते कुछ वक्त से अमरावती कई विषयों को लेकर देश भर चर्चा में है अब लव जिहाद की वजह से राजनेता इसे सुर्खियों में ला रहे है.