logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: आंधी-तूफ़ान से खेतों में गिरे बिजली के खंभे, महावितरण ने अब तक नहीं हटाए; किसानों को परेशानी


अमरावती: खरीफ सीजन से किसानों को बड़ी आस होती है। हर साल मानसून के आने के पहले ही किसान खरीफ फसल की बुआई के लिए खेतों को तैयार करने के काम में लग जाते है।  इस साल भी किसान भी रबी फसल निकलने के बाद अपने खेतों की जुताई और सफाई के काम में जुट गए है।  लेकिन अमरावती जिले के चांदुर बाजार तहसील में किसानों को खेत तैयार करने के काम में काफी दिक्क़ते आ रही है।  

कुछ दिन पहले ही तेज हवा के साथ ही बारिश और आंधी के कारण कई जगहों पर बड़े-बड़े पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए हैं. बिजली के खंभे टूटने से बिजली लाइन के तार खेतों में फैले हुए हैं।  लेकिन इन टूटे हुए बिजली के खंभे और खेतों में फैले तार अभी तक हटाए नहीं गए है। जबकि बिजली वितरण कंपनी के कर्मचारी और अधिकारी की जिम्मेदारी है कि तुरंत इन तारों को खेतों में से हटाया जाए। 

मानसून के आगमन के बाद बुआई का काम शुरू हो जाएगा , इसके लिए किसान खेत तैयार करते है , लेकिन यहां ये स्थिति है कि खेतों में फैले तार की वजह से वो खेत में काम नहीं कर पा रहे।  कुछ किसान खेतों में टूटे हुए तारों को हाथ से उठाकर अपने खेतों में खेती कर रहे हैं तो कुछ किसान ट्रैक्टरों की मदद से खेतों में टूटे बिजली के खंभों को हटाते नजर आ रहे हैं.  ऐसे में किसी बड़े हादसे की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। लेकिन बिजली वितरण कंपनी अभी तक नहीं जागी है. इससे किसानों में नाराजगी है।  कुछ किसानों ने तो आंदोलन और प्रदर्शन की भी चेतावनी दी है।