logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: समृद्धि महामार्ग पर बड़ा हादसा, ट्रेलर से टकराई बस; तीन की मौत


अमरावती: समृद्धि हाईवे से जा रही एक निजी ट्रेवल्स की बस ने कंटेनर पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। हादसा अमरावती जिले के गगोना शिवानी के बीच चैनल 128 पर हुआ। झपकी लगने के कारण हादसा होने की आशंका जताई जा रही है। अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। 

मिली जानकारी के अनुसार, महेंद्र ट्रैवल्स की बस अहमदाबाद से रायपुर जा रही थी। जैसे ही बस समृद्धि महामार्ग पर अमरावती जिले के गगोना शिवानी के बीच चैनल 128 पर पहुंची तो सामने जा रहे ट्रेलर को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि, बस के सामने का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। टक्कर होने के बाद चालक मौके से फरार हो गया। 

घटना की जानकारी मिलते ही राजमार्ग पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शवों का पंचनामा कर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरआती जाँच में चालक को नींद लगने के कारण यह हादसा होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जाँच शुरू कर दी है।