logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: 10 हजार किसानों को बड़ी राहत: चना और तुअर खरीदी की समय सीमा बढ़ी, जानें अब कब तक बेच सकेंगे फसल


अमरावती: अमरावती जिले के पंजीकृत किसानों के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण और राहत भरी खबर सामने आई है. केंद्र और राज्य सरकार के माध्यम से चल रही चना और तुअर (अरहर) खरीद प्रक्रिया की समय सीमा को बढ़ा दिया गया है. इस फैसले से जिले के उन करीब 10 हजार किसानों को सीधा लाभ मिलेगा, जो अपनी उपज बेचने के लिए सरकारी केंद्रों के खुलने का इंतजार कर रहे थे.

अब ये होंगी नई तारीखें
सरकार द्वारा जारी नए दिशा-निर्देशों के अनुसार,

  • चना खरीदी: अब 29 मई तक जारी रहेगी.
  • तुअर खरीदी: अब 31 मई तक की जा सकेगी.

क्यों अटक गई थी खरीदी प्रक्रिया?
इससे पहले तुअर खरीदी की अंतिम तिथि 1 मई और चना खरीदी की अंतिम तिथि 29 अप्रैल तय की गई थी। तकनीकी कारणों और लक्ष्य (Target) पूरा होने के आधार पर खरीद प्रक्रिया को बीच में ही रोक दिया गया था।

खरीद बंद होने के समय हजारों किसान कतार में

  • विदर्भ मार्केटिंग फेडरेशन: पंजीकृत 11,350 किसानों में से केवल 6,245 किसानों की खरीदी हुई थी, जबकि 5,105 किसान शेष थे.
  • जिला मार्केटिंग केंद्र: सात केंद्रों पर पंजीकृत 8,300 किसानों में से मात्र 3,180 किसानों से उपज ली गई थी, यहाँ भी 5,120 किसान प्रतीक्षा में थे.

सांसद और प्रतिनिधियों के प्रयास लाए रंग
अचानक खरीदी बंद होने से किसानों में बढ़ती नाराजगी को देखते हुए सांसद डॉ. अनिल बोंडे और राज्य सहकारी विपणन महासंघ के निदेशक नितिन हिवसे ने सरकार के पास इस मामले का लगातार पाठपुरावा किया. उनके प्रयासों के चलते सरकार ने इस मुदतवाढ (समय सीमा विस्तार) को मंजूरी दी है.